लखनऊ में राहुल गांधी का पुतला फूंका:हजरतगंज चौराहे पर भाजपा का प्रदर्शन, कहा- मांफी मांगें, 10 हजार समर्थकों के साथ दिल्ली जाएंगे
लखनऊ में भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। हजरतगंज चौराहे पर भाजपाइयों ने जमकर नारेबाजी की। अमेरिका में आरक्षण को लेकर दिए बयान के खिलाफ गुस्सा जाहिर की। राहुल गांधी के बयान का भाजपा की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है।
भाजपा ओबीसी मोर्चा ने प्रदेश कार्यालय से हजरतगंज चौराहे तक पैदल मार्च निकाला, जिसमें मंत्री और यूपी भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप भी शामिल थे। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के पुतले पर चप्पल की माला पहनाई गई।
यूपी सरकार के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि 26 सितंबर को राहुल गांधी के बयान के खिलाफ गाजियाबाद से दिल्ली तक पैदल मार्च निकालेंगे। जिसमें पिछड़ा वर्ग के 10 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे।