WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
महाराणा प्रताप की प्रतिमा तोड़ने का मामला:अंबाला पुलिस शरारती तत्वों का नहीं लगा पाई सुराग; समाज बोले, जल्द अपराधी पकड़े नहीं गए तो लेंगे बड़ा फैसला – Dixit Times
अन्यताजा खबर

महाराणा प्रताप की प्रतिमा तोड़ने का मामला:अंबाला पुलिस शरारती तत्वों का नहीं लगा पाई सुराग; समाज बोले, जल्द अपराधी पकड़े नहीं गए तो लेंगे बड़ा फैसला

हरियाणा में अंबाला जिले के गांव हरयौली में महाराणा प्रताप की प्रतिमा को तोड़ने वाले शरारती तत्वों का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी। वारदात को 4 दिन का समय बीत चुका है। वारदात के बाद से समाज में रोष है।

इसी सिलसिले में आज गांव हरयौली में समाज के लोग एकजुट हुए। यहां सूचना मिलने के बाद साहा थाना प्रभारी यशदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे। समाज के लोगों ने कहा कि अगर पुलिस ने जल्द शरारती तत्वों को नहीं पकड़ा तो बड़ा फैसला लिया जाएगा। इस दौरान SHO ने जल्द शरारती तत्वों को पकड़ने के साथ-साथ SDM अंबाला कैंट से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया।

साइबर का सहारा ले रही पुलिस

SHO यशदीप सिंह ने कहा कि पुलिस साइबर की मदद से जांच में जुटी है। उम्मीद है कि जल्द ही शरारती तत्वों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने महाराणा प्रताप की खंडित प्रतिमा को कपड़े से ढक दिया है। बता दें कि साहा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव हरयौली में 4 फरवरी की रात को शरारती तत्वों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का दाहिना हाथ भाले सहित तोड़ा दिया था। प्रतिमा तोड़ने के बाद गांव में तनाव का माहौल है। साहा पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।

पंचायत में समाज लेगा बड़ा फैसला
हरयौली के पूर्व सरपंच जिले सिंह ने बताया कि आज गांव में समाज के लोगों की पंचायत हुई। मौके पर पहुंच थाना प्रभारी यशदीप सिंह ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। कहा कि अगर जल्द शरारती तत्व गिरफ्तार नहीं किए जाएंगे तो समाज बड़ा फैसला लेगा। पुलिस 4 दिन बीतने पर भी शरारती तत्वों का सुराग नहीं लगा सकी। सोच-समझकर गांव में जातिवाद फैलाने के लिए महाराणा प्रताप की प्रतिमा को खंडित किया है। इससे समुदाय की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है।

गांव में बनेगा महाराणा प्रताप भवन
बता दें कि नगला-हरयौली लिंक रोड पर गांव की आधा एकड़ जमीन पर महाराणा प्रताप भवन बनाया जा रहा है। यहीं, दशहरा पर्व पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा रखी गई थी, लेकिन माहौल खराब करने के उद्देश्य से 4 फरवरी की रात को प्रतिमा को खंडित कर दिया। साहा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 295 के तहत केस दर्ज किया हुआ है।

Related Articles

Back to top button