ताजा खबर

PHOTOS: यहां महिलाओं से लाठी खाते हैं, फिर रिटर्न गिफ्ट देते हैं पुरुष

मथुरा/आगरा. बरसाने में गुरुवार को लट्ठमार होली खेली गई। यह फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाई जाती है। नंदगांव के लोग (हुरियारे) होली खेलने के लिए राधा रानी के गांव पहुंचे। इस दौरान औरतें हाथ में ली हुई लाठियों से उन्हें पीटना शुरू कर दीं और पुरुष खुद को बचाने के लिए भागने लगे।
लाठी सिर पर छू जाए तो मानते हैं शुभ
– मान्यता है कि बरसाने की औरतों (हुरियारिनें) की लाठी जिसके सिर पर छू जाए, वह सौभाग्यशाली माना जाता है।
– इस दौरान श्रद्धालु नेग में हुरियारिनों को रुपए और गिफ्ट भी देते हैं।
क्या है मान्यता
मान्यता है कि कृष्ण अपने सखाओं के साथ राधारानी और उनकी सखियों से होली खेलने जाते थे। इस पर वे ग्वाल बालों पर डंडे बरसाया करती थीं। इससे बचने के लिए वे ढालों का प्रयोग करते थे। धीरे-धीरे यह होली की परंपरा बन गई, जो आज तक चली आ रही है।

Related Articles

Back to top button