अन्यताजा खबर

राजस्थान के उदयपुर में फ्रांस की महिला से रेप, रिसोर्ट में चल रही पार्टी में मिला था युवक

उदयपुर। राजस्थान घूमने आई विदेशी महिला से उदयपुर में रेप का मामला सामने आया है। वारदात से पहले आरोपी ने रिसोर्ट में महिला के साथ पार्टी की। इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर अपने अपार्टमेंट में ले गया। जहां आरोपी ने फ्रांस की महिला के साथ घिनौनी वारदात की। मामला उदयपुर शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम का है।
पुलिस के मुताबिक एक रिसोर्ट में सोमवार शाम को पार्टी चल रही थी। जिसमें विदेशी महिला अपने साथियों के साथ मौजूद थी। तभी एक युवक सामने वाली टेबल पर आकर बैठा और सिगरेट पीने के लिए महिला से कहा। काफी देर बातचीत के बाद आरोपी महिला को ड्राइव पर ले गया। महिला वापस होटल में जाना चाह रही थी, लेकिन आरोपी उसे अपने अपार्टमेंट में ले गया। जहां पर आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
रेप की वारदात के बाद युवक ने रातभर महिला को अपने घर में ही रोके रखा। सुबह होने पर वह उसे होटल लेकर आया। जहां पर उसने अपने साथियों को आपबीती बयां की। महिला ने सहयोगी को बताया तो उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मेडिकल के लिए महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
फ्रेंच की महिला अपने ग्रुप के साथ भारत घूमने के लिए आई थी। दिल्ली घूमने के बाद विदेशी पर्यटकों का दल 2 जून को उदयपुर आया था। जहां पर वे अंबामाता थाना क्षेत्र की एक होटल में ठहरे हुए थे। सोमवार शाम जब पार्टी में गए तो अनजान युवक मिला था। जिसने रेप की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन, मोबाइल स्वीच आॅफ होने के कारण वह मदद नहीं मांग सकी।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन, अभी तक युवक का पता नहीं चला है। वहीं, महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत अ?ब खतरे से बाहर है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button