मथुरा

मथुरा में तीन जगहों पर तीन लोगों का सुसाइड:लटका मिला होमगार्ड और हाथरस के युवक का शव, तीसरे ने घर में की आत्महत्या

मथुरा । मथुरा में बुधवार का दिन हैंगिंग डे बन गया। यहां तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र में 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली। थाना सदर बाजार क्षेत्र में होमगार्ड ने तो कोतवाली क्षेत्र में हाथरस से आए युवक ने धर्मशाला में फांसी लगा ली। वहीं तीसरी आत्महत्या का मामला कोसी थाना क्षेत्र से आया। जहां काशीराम कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नजदीक स्थित ट्रैफिक कार्यालय के बाहर एक होमगार्ड ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
यहां सुबह ए चालान आॅफिस पहुंचे कर्मियों में उस समय सनसनी फैल गई जब वहां तैनात होमगार्ड का शव फंदे से लटका मिला। तत्काल इसकी सूचना सदर बाजार पुलिस को दी।
पंखे के कुंडे से लटके मृतक होमगार्ड की पहचान लखन पुत्र मलखान सिंह निवासी ग्राम बिरौना, थाना बलदेव के रूप में हुई। लखन की ड्यूटी ई-चालान आॅफिस पर थी और वह मंगलवार रात ड्यूटी के लिए आया था। सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
आत्महत्या की दूसरी घटना शहर कोतवाली इलाके से सामने आई। यहां होली गेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में हाथरस से आए एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाया।
मृतक की पहचान उमेश पुत्र अमरजीत सिंह निवासी हाथरस के रूप में हुई। धर्मशाला प्रबंधन के अनुसार उमेश 15 फरवरी को मथुरा आया था और कमरा नंबर 25 में ठहरा हुआ था। घटना का खुलासा तब हुआ जब बुधवार सुबह चेक-आउट का वक्त निकल गया।
सुबह 10:00 बजे चेक-आउट का समय था। जब दोपहर 12:00 बजे तक भी यात्री बाहर नहीं आया तो कर्मचारी को कमरे पर भेजा गया। दरवाजा अंदर से बंद था। कर्मचारी ने जब खिड़की से झांककर देखा, तो उमेश का शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को फंदे से नीचे उतारा।
तीसरी घटना थाना कोसीकलां क्षेत्र के अजीजपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित काशीराम आवास कॉलोनी में हुई। जंहा एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
मृतक की पहचान 30 वर्षीय मनीष के रूप में हुई। जो अपनी पत्नी के साथ काशीराम आवास कॉलोनी के एक फ्लैट में रहता था।

Related Articles

Back to top button