ताजा खबर

पत्रकार को गोली से उड़ाया, आतंकवादियों की मदद करने का आरोप

जोहान्सबर्ग।

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में पांच पत्रकारों की हत्या करवाने में आतंकवादी संगठन अल शबाब की मदद करने वाले एक अन्य पत्रकार को सोमवार को गोली से उड़ा दिया गया।

हसन हनफी नामक पत्रकार को 2014 में पड़ोसी देश केन्या से गिरफ्तार किया गया था। सैनिक अदालत में हनफी की अपील खारिज होने के बाद मोगादिशु में फायरिंग स्क्वाड ने उसे गोली से उड़ा दिया।

हनफी के विरुद्ध अल कायदा से जुड़े संगठन अल शबाब की मदद करने और उसे इस संगठन को 2007 से 2011 के बीच पत्रकारों के बारे में जानकारी देने का आरोप था। 2007 से 2011 तक उसने अल शबाब के रेडियो के लिये काम भी किया।

उसने सोमालिया की सरकारी टी.वी. से इंटरव्यू में स्वीकार किया कि उसने पत्रकारों की हत्या कराने में आतंकवादी संगठन की मदद की।

Related Articles

Back to top button