खेल समाचार

व्यापारी की दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या

जालौन. उत्तर प्रदेश के जालौन में अपराधी बेख़ौफ़ हो गये है उन्हें पुलिस का तनिक भी भय नहीं रहा है| जिस कारण वह लगातार वारदातों को अंजाम देने में लगे है| शनिवार की शाम को एक कपड़ा व्यापारी की बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी| वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे बीच बाजार में फायरिंग करते हुये भाग गये| घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच में जुट गये और अपराधियों को पकड़ने में जुट गये है|

मामला जालौन कोतवाली के झंडा चौराहे का है| जब शाम के वक्त कपड़ा व्यापारी राजेश अग्रवाल अपनी दुकान को बंद करने जा रहे थे तभी कुछ बदमाश उनकी दुकान में घुस आते है और दुकान में लूटपाट करने का प्रयास करते है| इस घटना का विरोध करने पर बदमाश कपड़ा व्यापारी को गोली मार देते है| गोली की आवाज सुनकर बाजार में मौजूद व्यापारी राजेश की दुकान पर जाते है| उसी समय बदमाश दहशत फैलाने के लिये सरेशाम फायरिंग करके भाग जाते है| कपड़ा व्यापारी को जब अन्य व्यापारियों ने खून से लथपथ देखा तो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जालौन में इलाज के लिये भर्ती कराया और परिजनों को अवगत कराया| जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे लेकिन हालत देखते चिकित्सक उन्हें जिला अस्पताल उरई के लिये रेफर कर देते है लेकिन जिला अस्पताल आने से पहले ही व्यापारी ने रास्ते में दम तोड़ दिया|

वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हडकंप मच गया| सूचना मिलते ही जालौन के एसपी बबलू कुमार, भारी पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल उरई पहुंचे और उन्होंने पूरे घटना की जानकारी ली| उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम दो लोगों ने दिया और जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जायेगा| आरोपियों को पकड़ने के लिये टीम बनाई गयी है| उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है|

इस मामले में मृतक के भतीजे आशू का कहना है कि उनकी किसी से कोइ दुश्मनी नहीं है| चाचा प्रतिदिन शाम को 9 बजे के करीब दुकान बंद करके घर आ जाते थे लेकिन उन्हें सूचना मिली कि चाचा को किसी ने गोली मार दी है| इस घटना के बाद व्यापारी के घर में मातम पसरा हुआ है| साथ ही पुलिस के लिये अपराधियों को पकड़ने के लिये बड़ी चुनौती है|

– See more at: http://www.patrika.com/news/jhansi/businessman-shot-down-inside-his-shop-in-jalaun-1264789/#sthash.WIBMfYWG.dpuf

Related Articles

Back to top button