मथुरा

मथुरा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा का हल्लाबोल:कंकाली रोड पर कांग्रेस-सपा के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका

मथुरा । मथुरा में भारतीय जनता पार्टी की महानगर इकाई ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न होने को लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित विपक्षी दलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बुधवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के नेतृत्व में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कंकाली रोड स्थित बीएसए कॉलेज के मुख्य द्वार पर एकत्र हुए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान कार्यकतार्ओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन भी किया। कांग्रेस पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के सशक्तीकरण के विरोध से जुड़ा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर किया है।
महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि इस अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान था, लेकिन विपक्ष ने सुनियोजित रणनीति के तहत इसे पारित नहीं होने दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की महिलाएं इसका उचित जवाब देंगी और नारी शक्ति को कमतर आंकने की राजनीति अब सफल नहीं होगी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष यज्ञ दत्त कौशिक ने कहा कि अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि वह महिलाओं को उनका अधिकार देने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सदैव महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इस दिशा में कार्य करती रहेगी।
महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने विपक्ष की सोच को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उदासीनता को दशार्ता है। उन्होंने कहा कि देश की जनता, विशेषकर महिलाएं, इस रवैये को स्वीकार नहीं करेंगी और आने वाले समय में इसका करारा जवाब देंगी।
इस अवसर पर प्रदेश युवा मोर्चा मंत्री पवन हिंडोल, महानगर मंत्री इं. कल्पना गर्ग, पूर्व पार्षद माधुरी सिंह, पूनम गौर, पूजा सैनी, आरती चतुवेर्दी, सुनीता शर्मा, कृष्णा चौधरी, नीलम चौधरी, हेमा सिंह, मनीषा, उमा दीक्षित, मंजू, निशा, नंदनी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button