आगरा

कालिंदी विहार गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

आगरा । आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र अंतर्गत नगला चंदन में एक गत्ता फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई है। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
नगला चंदन में एक मकान में गत्ते की फैक्ट्री है। बताया गया है कि आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों रुपये का तैयार माल और कच्चा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। राहत और बचाव कार्य जारी रहा।
गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त फैक्ट्री के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। यदि फैक्ट्री में लोग मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और दमकल विभाग व पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को ही आग लगने का कारण माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Back to top button