भाजपा नेता के घर हमला करने वाले दो बदमाश अरेस्ट:मथुरा में 13 मार्च को अटैक किया था, मुठभेड़ में पकड़े गए

मथुरा मथुरा में भाजपा नेता के घर पर हमला करने वाले दो बदमाशों से पुलिस से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखते ही दोनों ने फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसकी पहचान जीतू उर्फ जीतू के रूप में हुई है । जबकि उसके साथी राजबीर ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ कर रही है ।
मथुरा के थाना बरसाना क्षेत्र के नंदगांव में 13 फरवरी को भाजपा नेता दानविहारी उर्फ दानों के भतीजे कुलदीप ने अपने ढाबा पर आरोपियों से शराब पीने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने एकजुट होकर कुलदीप के घर पर हमला कर दिया था। वह अपने भतीजे और परिवार के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे।
भाजपा नेता के भतीजे की शिकायत पर पुलिस ने 8 नामजद सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया था।
इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। गुरुवार की देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जीतू उर्फ जितेन्द्र और राजवीर सहार कमाई रोड पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस का आरोप है कि जैसे ही टीम भरना खुर्द माइनर पर सहार से कमाई वाले नाले पर रहेड़ा की तरफ पहुंची तभी आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की,जिसमें जीतू उर्फ जितेन्द्र पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि राजबीर ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 बाइक,2 तमंचा के अलावा 5 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल जीतू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस हमला करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।




