ज्योतिष

रामनवमी पर पहनें इन शुभ रंगों के कपड़े, बरसेगा मां सिद्धिदात्री और श्री राम का आशीर्वाद

(रामनवमी के दिन किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए): किसी भी देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए सनातन धर्म में अलग-अलग पूजा की विधि बताई गई है। कहा जाता है कि जिस देवी-देवता की आप आह्वान कर रहे हैं, पूजा में उनका मनपसंद भोग, फूल, पूजन सामग्री आदि अर्पण करना चाहिए। यहां तक कि उनके प्रिय रंग के वस्त्र पहन कर ही पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इन दिनों चैत्र नवरात्रि 2026 का पर्व चल रहा है, जो अब समाप्ति की ओर है। 27 मार्च को रामनवमी के साथ ही इस त्योहार का समापन हो जाएगा। इस शुभ दिन पर भगवान राम की आराधना की जाती है। तो चलिए जानते हैं कि राम जी की पूजा में कौन-कौन से रंगों पहनने चाहिए, ताकि आप पर हमेशा उनकी कृपा बनी रहती है।
रामनवमी के दिन पहने इस शुभ रंगों के कपड़े
राम नवमी का त्योहार भगवान श्री राम के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आती है। ये पर्व मानवता, हर्ष और उल्लास का प्रतीक माना जाता है। रामनवमी के दिन पूजा की तैयारी और साधक के पहनावे का भी विशेष महत्व है। पुरुषों और महिलाओं दोनों उपयुक्त परिधान पहने तो पूजा का वातावरण और भी श्रद्धापूर्ण बनता है। राम नवमी का पर्व आशा और आस्था से जुड़ा है तो इस पर्व पर आप ब्राइट कलर के रंग पहन सकते हैं। राम नवमी की पूजा में आप चटख नीला, हरा, मोर पंखी नीला, मोर पंखी हरा, लाल, पीला, केसरिया आदि रंगों के कपड़े पहन सकते हैं।
नवरात्रि की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री:
राम नवमी के दिन चैत्र नवरात्रि की नवमी भी होती है। इस दिन आखिरी नवरात्र व्रत भी रखा जाता है। नवरात्रों के अंतिम दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप देवी सिद्धिदात्री की उपासना की जाती है। इस दिन का रंग है- मोर हरा। तो देवी सिद्धिदात्री और श्री राम की कृपा एक साथ पाने के लिए मोर पंखी हरा या ऊपर दिए गए रंगों को पेयर करते हुए आपको कोई पारंपरिक परिधान पहनना चाहिए।
परिधान चुनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
लड़कियों और महिलाओं के लिए पूजा-पाठ में साड़ी पहनना सबसे सही विकल्प होता है। ऐसे में आप राम नवमी की पूजा में लाल, हरा, पीला या फिर केसरिया रंग की साड़ी का ही चयन करें। वहीं, घर के पुरुष सदस्य या लड़के इन रंगों के कुर्तों के साथ पाजामा पहन सकते हैं। हवन-पूजा में बैठने के लिए धोती-कुर्ता का चयन अच्छा रहेगा। वहीं, धोती कुर्ता पहनते समय भी कुर्ते के रंग का विशेष ध्यान रखें। काले और हरे नीले रंग कतई न पहनें। ऐसे लोग जो जींस टीशर्ट या शर्ट पहनने वाले हैं, वे जींस के साथ भूलकर भी बेल्ट न लगाएं। हिंदू धर्म में पूजा के दौरान बेल्ट पहनना मना है।

Related Articles

Back to top button