ज्योतिष

सूर्य-शनि की युति से सिंह सहित 3 राशियों के जीवन में बढ़ सकती हैं समस्याएं, 5 उपायों को करने से सुधरेंगे हालात

सूर्य और शनि के बीच भले ही पिता-पुत्र का संबंध हो लेकिन ज्योतिष में ये दोनों एक-दूसरे के शत्रु हैं। 15 मार्च को ये दोनों ग्रह मीन राशि में युति बनाएंगे। शनि मीन राशि में पहले से ही विराजमान हैं वहीं सूर्य 15 मार्च को मीन में प्रवेश करेंगे और अप्रैल मध्य माह तक मीन में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशियों के जीवन में सूर्य-शनि की युति के चलते उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। ये राशियां कौन-कौन सी हैं और क्या उपाय सूर्य-शनि की प्रतिकूलता को दूर कर सकते हैं, आइए जानते हैं।
इन 3 राशियों के लिए प्रतिकूल हो सकती है सूर्य-शनि की युति
शनि और सूर्य की युति मेष, सिंह और कुंभ राशि के जाकों के लिए प्रतिकूल साबित हो सकती है। इन तीनों राशियों को करियर के क्षेत्र में उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है और बने-बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में पिता के साथ मतभेद पैदा हो सकते हैं, इसलिए सतर्कता इन 3 राशियों को बरतनी होगी। गलत संगति से खुद को दूर रखें नहीं तो धन और मान-सम्मान की हानि हो सकती है। आलस्य के कारण कुछ लोगों के काम बिगड़ सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर भी मेष, सिंह और कुंभ वालों को सतर्क रहना होगा। बड़ी रकम का निवेश करने से पहले सोच-विचार अवश्य कर लें। सेहत को लेकर लापरवाही बरतना भारी पड़ सकता है। आइए अब जानते हैं सूर्य-शनि की युति के बुरे प्रभावों से बचने के कुछ उपाय।
सूर्य-शनि को शांत करने के उपाय
सूर्य और शनि की युति के बुरे प्रभावों से बचने के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ आपको करना चाहिए। अगर रोजाना पाठ ना भी कर सकें तो कम से कम रविवार के दिन आपको पाठ अवश्य करना चाहिए।
शनिवार के दिन अगर आप उड़द दाल, काले तिल, सरसों का तेल, जुते-चप्पल आदि का दान करते हैं तो इससे भी प्रतिकूल प्रभावों में कमी आती है।
सूर्य और शनि को शांत करने के लिए भगवान शिव की पूजा भी आप कर सकते हैं। सोमवार के दिन रुद्राभिषेक करने से शुभ फल आपको प्राप्त होंगे।
प्रतिदिन योग और प्राणायाम करने से भी सूर्य और शनि के बुरे प्रभावों में कमी आती है और आपको मानसिक शांति मिलती है।
किसी अनाथ या वृद्धाश्रम में यथासंभव दान अगर आप करते हैं तो शनि और सूर्य दोनों की कृपा आपको प्राप्त होती है।

Related Articles

Back to top button