आगरा

आगरा की 400 मस्जिदों में हुई जुमा अलविदा की नमाज:शाही जामा मस्जिद पर मांगी देश में अमन और चैन की दुआ

आगरा। रमजान महीने में आगरा की 400 से अधिक मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज हुई। इस दौरान देश में अमन और चैन की दुआ मांगी गई। शाही जामा मस्जिद पर काफी संख्या में अकीकतमंद पहुंचे। यहां सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
किसी भी मस्जिद के बाहर सड़क पर नमाज नहीं हुई। अधिकांश मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, नगर निगम ने मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया।
शहर की विभिन्न मस्जिदों पर अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई। अधिकांश अकीकतमंद नया कुर्ता-पायजमा पहनकर नमाज पढ़ने पहुंचे। शाही जामा मस्जिद पर दोपहर 1.45 बजे से नमाज हुई। मगर, यहां एक बजे से ही नमाजी पहुंचने लगे थे। चिम्मन चौराहा से मदिया चौराहा के बीच वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी।
चार पहिया तो दूर, दोपहिया वाहन तक नहीं निकले दिए। नमाजी भी पैदल ही शाही मस्जिद तक पहुंचे।
सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया-जुमा अलविदा के अवसर पर मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके तहत आसपास की सड़कों और गलियों की सफाई कराने के साथ ही फोगिंग भी कराई गई है।
उन्होंने बताया कि नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने को देखते हुए मस्जिदों के आसपास चूने का छिड़काव भी कराया गया है, जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
नगर निगम की टीमें शुक्रवार को अलग सुबह ही नमाज से पहले ही संबंधित क्षेत्रों में साफ-सफाई, कूड़ा उठान, फोगिंग और चूने के छिड़काव का कार्य पूरा कर लिया।

Related Articles

Back to top button