मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान से काशी भेजी गुलाल:27 फरवरी को रंग भरनी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ को अर्पित होगी

मथुरा । भगवान कृष्ण की जन्मस्थली श्री कृष्ण जन्मस्थान से बाबा विश्वनाथ के होली खेलने के लिए गुलाल भेजा गया है। मंदिर प्रबंधन गुलाल यात्रा के जरिए गुजिया और अबीर, गुलाल भेजा गया। यह प्रसाद और गुलाल रंग भरनी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ को अर्पित किया जाएगा।
कान्हा की नगरी से पिछले वर्ष काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रंगभरनी एकादशी के पर्व पर गुलाल भेजने की परंपरा का इस वर्ष भी एक बार फिर निर्वहन करते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान से गुलाल, गुजिया और अन्य सामग्री काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई।
शुक्रवार को यह गुलाल और गुजिया बाबा विश्वनाथ को रंगभरनी एकादशी के दिन अर्पित की जाएगी और कान्हा की नगरी से गये कलाकार बरसाना की होली की प्रस्तुति देकर शिव की नगरी को कृष्ण मय करेंगे ।
गुलाल यात्रा श्रीकृष्ण जन्मभूमि से कृष्ण लीलाओं ढोल मजीरा मृदंग के साथ रवाना हुई। जिसने सम्पूर्ण माहौल को कृष्ण और शिव की भक्ति से सराबोर कर दिया। इस संबंध में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि सनातन के दौर में कृष्ण की नगरी से भोले की नगरी काशी में नवाचार स्थापित करते हुए प्रमुख त्यौहारों पर उपहार भेजने की परंपरा को स्थापित किया गया था उसी क्रम में आज बाबा भोले के लिए गुलाल , गुजिया और अन्य सामान भेजा गया है जो रंगभरनी एकादशी पर भोलेबाबा को अर्पित किया जाएगा।




