आगरा

संत निरंकारी मिशन ने यमुना घाट पर सफाई अभियान चलाया:बाबा हरदेव के जन्मदिन पर देशभर में चल रहा अभियान

आगरा । आगरा में यमुना के घाट पर संत निरंकारी मिशन की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। हजारों संत सेवादारों घाट पर सफाई की। बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्मदिवस पर पूरे देश में चलाए गए अभियान के तहत जिले में भी सेवादारों ने सफाई की।
इस तीसरे चरण के तहत आयोजित इस अभियान में ने न केवल यमुना की तस्वीर बदली,बल्कि शहर को स्वच्छता संदेश दिया। इस दौरान सेवादारों ने स्वच्छ जल और स्वच्छ मन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
आगरा में अभियान का नेतृत्व जोनल इंचार्ज अरोरा ने किया। उन्होंने बताया कि जिस तरह हम अपने घरों की सफाई रखते हैं, इस तरह प्राकृतिक जल स्रोतों को वे स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है। शहर की पांचो शाखाएं बेस्ट अर्जुन नगर, मधु नगर, शास्त्रीपुरम, कमला नगर और ट्रांस यमुना के हजारों सेवादारों ने प्रार्थना के साथ सेवा कार्य शुरू किया।
फाउंड्री नगर स्थित कबीर मोक्ष धाम, यमुना घाट, कैलाश घाट, पोया घाट, हाथी घाट, बल्केश्वर पार्वती घाट के अलावा ताजगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह पर सफाई अभियान चलाकर कई टन कचरा उठाया गया।
क्षेत्रीय संचालक महेश चौहान एवं संयोजक मनीष कुमार ने कहा कि हमारा उद्देश्य जल और मन दोनों की गंदगी को दूर करना है इस दौरान अजय यादव अमन महेंद्र जय श्री करमचंद अन्य सेवादार व विशेष योगदान रहा

Related Articles

Back to top button