खेल

दुनिया के दिग्गजों ने कहा- इमरान का हो इलाज: 14 कप्तानों ने शहबाज सरकार से की अपील

नई दिल्ली । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और 1992 विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में चिंता बढ़ गई है। 73 वर्षीय इमरान की बिगड़ती सेहत की खबरों के बीच दुनिया के 14 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को एक संयुक्त पत्र लिखकर उन्हें तत्काल और उचित चिकित्सा सुविधा देने की मांग की है। हालांकि, आश्चर्य की बात तो यह है कि इस लिस्ट में एक भी पाकिस्तानी कप्तान नहीं है।
इन 14 पूर्व कप्तानों में भारत के महान सुनील गावस्कर और कपिल देव भी शामिल हैं। इन सभी 14 दिग्गज कप्तानों ने इमरान की बिगड़ती सेहत पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अपील की है कि उनकी सरकार इमरान को विशेषज्ञ डॉक्टरों से समुचित इलाज कराए और जो भी जरूरी हो वह उपलब्ध कराए।
इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में भारत के सुनील गावस्कर और कपिल देव के अलावा ग्रेग चैपल, बेलिंडा क्लार्क, माइकल एथरटन, नासिर हुसैन, इयान चैपल, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रियरले, डेविड गावर, किम ह्यूज, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ और जॉन राइट शामिल हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इस सूची में किसी भी पूर्व पाकिस्तानी कप्तान का नाम नहीं है।
पत्र में पूर्व कप्तानों ने लिखा है, ‘हम, अपने-अपने देशों की राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के पूर्व कप्तान, इमरान खान की हिरासत और उनके साथ हो रहे व्यवहार को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं। इमरान खान विश्व क्रिकेट के महानतम आॅलराउंडरों और कप्तान में से एक रहे हैं। उन्होंने 1992 विश्व कप में पाकिस्तान को ऐतिहासिक जीत दिलाई, जो खेल भावना और नेतृत्व का प्रतीक थी।’
आगे कहा गया, ‘हालिया रिपोर्टों में उनकी सेहत, खासकर दृष्टि कमजोर होने की खबरें बेहद चिंताजनक हैं। हम पाकिस्तान सरकार से आग्रह करते हैं कि उन्हें तत्काल, पर्याप्त और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, हिरासत की स्थिति मानवीय और गरिमापूर्ण होनी चाहिए।’
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान की दाहिनी आंख की 85 प्रतिशत रोशनी जा चुकी है। उनके परिवार ने भी आरोप लगाया है कि उन्हें जेल में मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही। दिसंबर 2025 में उनके बेटे सुलेमान ने कहा था, ‘वह एक बहुत छोटी कोठरी में हैं, जिसे डेथ सेल कहा जाता है।’ इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। 2022 में सत्ता से हटाए जाने के बाद उन पर भ्रष्टाचार के कई मामले दर्ज हुए। दिसंबर 2025 में उन्हें 31 हालांकि पिछले सप्ताह वसीम अकरम, वकार यूनिस और शाहिद अफरीदी जैसे पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर बेहतर चिकित्सा सुविधा की मांग की थी, लेकिन इस औपचारिक याचिका पर किसी पाकिस्तानी पूर्व कप्तान के हस्ताक्षर नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button