राष्ट्रीय

सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान

बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर और अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता सलीम खान की तबियत बिगड़ने की खबर सुनते ही सलमान खान तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे चुके हैं। हॉस्पिटल से सलमान खान का वीडियो सामने आया है। इसमें सलमान का चेहरा उतरा हुआ नजर आ रहा है और वो काफी चिंतित दिखाई पड़ रहे हैं। इसके बाद फैंस सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर और भी चिंतित हैं। सलमान खान के चारोंओर भारी सुरक्षा भी दिखाई दे। उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट और पैंट पहनी हुई है।
सलीम खान की तीबयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही अब परिजनों का अस्पताल पहुंचना जारी है। सलमान खान के बाद अब बहन अलवीरा और उनके पति अतुल अग्निहोत्री भी लीलावती अस्पताल पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों ही उदास नजर आए। जबकि अलवीरा इस दौरान काफी जल्दी में दिखीं और कार से उतरकर भागते हुए अस्पताल पहुंचीं।
सलीम खान की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज लेखकों में होती है। जावेद अख्तर के साथ मिलकर सलीम-जावेद की जोड़ी ने कई कल्ट फिल्में दी हैं। इनमें ह्यशोलेह्ण से लेकर ह्यदीवारह्ण, ह्यडॉनह्ण, ह्यजंजीरह्ण, ह्यत्रिशूलह्ण और ह्यसीता और गीताह्ण जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। सलीम खान ने इससे पहले बतौर अभिनेता भी कुछ फिल्में की हैं।
सलमान खान के अलावा सलीम खान के तीन और बच्चे भी हैं, इनमें अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्पिता को गोद लिया है। सलीम खान ने सलमा खान से पहली शादी की थी। जबकि वेटरन एक्ट्रेस हेलन सलीम खान की दूसरी पत्नी हैं। उन्होंने साल 1981 में हेलन से शादी की थी। पहले उनकी दूसरी शादी से उनका परिवार नाराज था, हालांकि बाद में हालात सुधर गए। अब सभी एकसाथ रहते हैं।

Related Articles

Back to top button