खेल

शहबाज शरीफ ने विश्व कप बहिष्कार पर लगा दी रोक! आसिफ जरदारी ने भारत से मैच खेलने को कहा

लाहौर । पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम इस वक्त अजीबोगरीब स्थिति में फंसी हुई है। बांग्लादेश की तरह उसके क्रिकेटरों को नहीं पता है कि टीम भारत और श्रीलंका में होने जा रहे टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने जा रही है या नहीं। आईसीसी ने भारत में खेलने से इनकार करने वाले बांग्लादेश को टूनार्मेंट से बाहर कर दिया। बांग्लादेश को पाकिस्तान का समर्थन था और उसने भी टूनार्मेंट का बहिष्कार और भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने जैसी कई गीदड़भभकियां दे डालीं।
हालांकि, उनकी ओर से यह बयानबाजी अब उन पर ही भारी पड़ रही है। हर बार की तरह बड़बोलेपन के बाद पाकिस्तान वही करेगा जिससे उसने पहले इनकार किया था। यानी पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान न तो टूनार्मेंट का बहिष्कार करने जा रहा है और न ही भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा। ‘ट्रॉफी चोर’ के नाम से मशहूर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी अब टीम को श्रीलंका भेजने की तैयारी में जुट गए हैं। टी20 विश्व कप का आगाज सात फरवरी से होने जा रहा है।
टेलिकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की टीम सोमवार को कोलंबो रवाना होगी। दरअसल, मोहसिन नकवी ने टीम के हिस्सा लेने या नहीं लेने पर फैसला सुनाने के लिए शुक्रवार या फिर दो फरवरी तक का समय मांगा है। ऐसे में दो फरवरी यानी सोमवार को नकवी का फैसला क्या आएगा, इस अनिश्चितता के बीच पाकिस्तान टीम की फ्लाइट बुक हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस अनिश्चितता के बीच पाकिस्तान टीम की फ्लाइट बुक है और उन्हें एयर लंका से लाहौर से आॅस्ट्रेलियाई टीम के साथ कोलंबो भेजा जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि काफी उम्मीद है कि नकवी शुक्रवार तक अपना फैसला सुना देंगे।
हालांकि, नकवी के लिए सबसे दुख की बात यह है कि उन्हें अपने लोगों से ही झटका मिला है।
नकवी ने हाल ही में टूनार्मेंट के बहिष्कार पर चर्चा के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी।
टेलिकॉम एशिया स्पोर्ट ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम शरीफ ने पाकिस्तान के बांग्लादेश को समर्थन की सराहना की, लेकिन नकवी से टी20 विश्व कप टूनार्मेंट का बहिष्कार नहीं करने को कहा।

Related Articles

Back to top button