मथुरा

मथुरा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पुलिस में खींचातानी:अर्धनग्न अवस्था में अहिल्याबाई पार्क में धरने पर बैठे

मथुरा । काशी मणिकर्णिका घाट पर चल रहे काम के दौरान अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के लगाए जा रहे आरोप प्रत्यारोप के बीच शनिवार को मथुरा में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में पार्टी के नेता दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने के लिए जाने से पहले डैंपियर नगर में एकत्रित हुए। जहां पुलिस ने उनको आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस में जमकर खींचातानी हुई।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में शनिवार को डैंपियर नगर स्थित अहिल्याबाई होलकर पार्क में एकत्रित हुए। यहां कांग्रेस नेताओं ने अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का पूजन किया। इसके बाद वह दिल्ली जाने के लिए प्रस्थान करने लगे। इसी दौरान वहां पुलिस पहुंच गई और उनको आगे बढ़ने से रोकने लगे।
कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के आवास का घेराव करने के लिए जैसे ही मथुरा के डैंपियर नगर स्थित अहिल्या बाई होलकर पार्क से आगे बढ़े सिटी सर्किल की पुलिस वहां पहुंच गई और कार्यकतार्ओं को रस्सी लगाकर रोकने का प्रयास किया। कांग्रेस के कार्यकर्ता रस्सी से नहीं रुके तो दोनों तरफ से खींचतान होने लगी।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ हुई खींचतान के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के कपड़े फट गए। इसके बाद भी जब कांग्रेस नेता और धनगर समाज के लोग नहीं रुके तो पुलिस ने महामंत्री रूपेश,विधानसभा उपाध्यक्ष जीतू और धनगर समाज के सुरेश बाबा को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे लोग अहिल्या बाई होलकर पार्क में ही धरने पर बैठ गए।

Related Articles

Back to top button