आगरा

डेयरी फर्मों पर 700 करोड़ की कर चोरी:

भोले बाबा और दाऊजी ग्रुप समेत पांच फर्मों पर 5 दिन चली छापेमारी

आगरा। आगरा में डेयरी उत्पाद बनाने वाली भोले बाबा और दाऊजी ग्रुप समेत पांच फार्मों पर 15 जनवरी से शुरू हुई थी। आयकर विभाग की जांच मंगलवार को समाप्त हो गई। पांच दिन चली लंबी जांच के बाद सभी फर्मों में करीब 700 करोड़ रुपए की कर चोरी सामने आई है।
हैदराबाद स्थित केंद्रीय लैब भेजे गए दाऊजी फर्म के घी के सैंपल में मिलावट की पुष्टि हुई है। आयकर विभाग ने आधिकारिक रूप से भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (ऋररअक) को जानकारी दे दी है। बाकी फर्मों के सैंपल में मिलावट की बात सामने नहीं आई है।
आयकर विभाग की जांच में बिना रिकॉर्ड की खरीद-बिक्री, अघोषित विदेशी निवेश और अघोषित खर्च के साक्ष्य मिले हैं। साथ ही तलाशी के दौरान कागजों पर खरीद-बिक्री दिखाई गई, लेकिन असल में स्टॉक का परिवहन नहीं हुआ। इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की चोरी के भी साक्ष्य मिले हैं।
आयकर विभाग ने 15 जनवरी से 200 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की टीमें दिल्ली, आगरा, धौलपुर, कानपुर देहात, अलीगढ़, सिरसागंज, दौसा, बीकानेर और जोधपुर सहित देशभर के 35 ठिकानों पर जांच की। फिलहाल टीमों की सर्च खत्म हो चुकी है। अब अधिकारी हर फर्म की अलग-अलग टैक्स चोरी के निर्धारण करने में जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button