खेल

डेरिल मिचेल ने एक हफ्ते में ही छीनी विराट कोहली की बादशाहत, वनडे के नए नंबर-एक बल्लेबाज बने

दुबई । भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-2 से हार गई और इसका सीधा असर आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग पर पड़ा है। आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में विराट कोहली नंबर-एक का स्थान गंवा बैठे हैं और उनका स्थान न्यूजीलैंड के प्रमुख बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने ले लिया है। हालांकि, कोहली का रेटिंग पॉइंट्स में इजाफा हुआ है, लेकिन मिचेल ने शानदार प्रदर्शन के कारण रैंकिंग में उनसे आगे निकल गए।
मिचेल ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में तीन पारियों में 352 रन बनाए, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल था और उन्होंने सीरीज के प्लेयर आॅफ द सीरीज का खिताब भी जीता। इसी शानदार प्रदर्शन के चलते उनके रेटिंग पॉइंट्स 784 से बढ़कर 845 हो गए, जिससे उन्होंने कोहली को पीछे छोड़ दिया। कोहली के रेटिंग पॉइंट्स 795 हैं। कोहली पिछले सप्ताह ही नंबर-एक बल्लेबाज बने थे। जुलाई 2021 के बाद उन्होंने यह स्थान हासिल किया था, लेकिन मिचेल का शानदार प्रदर्शन उनके पीछे आ गया और अब न्यूजीलैंड का यह बल्लेबाज आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर बैठा है।
भारत के दूसरे बड़े सितारे रोहित शर्मा इस रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं। रोहित ने न्यूजीलैंड सीरीज में तीन पारियों में सिर्फ 61 रन बनाए और अपनी शुरूआत को बड़े स्कोर में बदल नहीं पाए, जिससे उनका रैंकिंग में गिरावट आई। वहीं, केएल राहुल ने शानदार वापसी की है और वह टॉप-10 में वापस आ चुके हैं।
राहुल ने पहले मैच में नाबाद मैच विजयी पारी खेली और दूसरे मैच में 112 रन का शानदार शतक भी लगाया था। हालांकि, निर्णायक तीसरे मैच में वह केवल एक रन बनाकर आउट हुए, लेकिन उनके प्रदर्शन को रैंकिंग में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। श्रेयस अय्यर भी नंबर-11 पर हैं, जबकि शुभमन गिल नंबर-पांच पर बने हुए हैं।

Related Articles

Back to top button