जीवन शैली

ऐसे गुणों वाली महिला घर को बना देती है स्वर्ग, पति की चमक जाती है किस्मत

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में स्त्री के कुछ ऐसे विशेष गुणों का वर्णन किया है जो पति की सोई किस्मत जगा सकते हैं। चाणक्य का मानना था कि जिस भी स्त्री में ये खास लक्षण या गुण दिखाई देते हैं ऐसी स्त्री साक्षात मां लक्ष्मी का रूप होती है। इतना ही नहीं जो भी पुरुष ऐसी स्त्री से शादी करता है उसकी किस्मत चमक जाती है। ऐसी महिला घर को स्वर्ग बना देती है। आइए जानते हैं चाणक्य ने स्त्रियों के किन गुणों की बात की है।
भाग्यशाली स्त्रियों की पहचान
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कहा है कि वह महिला जो हमेशा धर्म के मार्ग पर चलती है और अपने संस्कारों को कभी नहीं भूलती, ऐसी महिला से शादी करके किसी भी पुरुष की किस्मत चमक जाती है।
इसके साथ ही चाणक्य ने ये भी कहा है कि जो महिला साहसी होती है और कठिन समय में भी पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती है ऐसी महिला से शादी करके पुरुष की किस्मत चमक जाती है।
आचार्य चाणक्य आगे कहते हैं कि जिस महिला की वाणी मधुर होती है ऐसी महिला अपने बोलने के तरीके से सभी का दिल जीत लेती है और घर का माहौल खुशहाल बनाए रखती है। मधुर वाणी वाली महिलाओं के घर में साक्षात मां लक्ष्मी वास करती हैं।
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो महिला कठिन समय में भी धैर्य नहीं खोती वह पति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार की सबसे बड़ी ताकत होती है। ऐसी स्त्री के घर में दरिद्रता कभी पैर नहीं पसार सकती। ऐसी महिला के निर्णय हमेशा सही साबित होते हैं।
ऐसी महिला जो बजट बनाकर चलती है और धन का कभी दुरुपयोग नहीं करती है ऐसी महिलाओं के घर-परिवार में कभी कंगाली नहीं आती।

Related Articles

Back to top button