खेल

एक ही दिन में क्रिकेट के मैदान में दो-दो बार भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

दुबई । भारत और पाकिस्तान की टीम किसी भी खेल में जब आमने-सामने आती हैं, तो रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। ऐसे में फैंस के लिए खुशखबरी है। अगले महीने यानी फरवरी में फैंस को भारत-पाकिस्तान मैच का डबल डोज मिल सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि एक दिन में भारत-पाकिस्तान के दो-दो मैच कैसे संभव हैं? तो इसका जवाब है- 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की टीमें क्रिकेट के मैदान पर दो बार आमने-सामने होंगी। ये दो मुकाबले टी20 विश्व कप और राइजिंग स्टार महिला एशिया कप में खेले जाएंगे।
पुरुषों के टी20 विश्व कप का आगाज सात फरवरी को होने जा रहा है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाला यह टूनार्मेंट 20 टीमों के बीच खेला जाएगा, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। यह इस टूनार्मेंट का 10वां संस्करण होगा। इनमें सेमीफाइनल और फाइनल समेत कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान की टीम इस टूनार्मेंट में 15 फरवरी को भिड़ेंगी। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button