आगरा

बसपा सुप्रीमो के बर्थडे पर जुटेंगे 4 जिलों के कार्यकर्ता:आगरा के धनौली में होगा प्रोग्राम

आगरा। बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर बसपा अपने गढ़ में एक बार फिर से हुंकार भरेगी। 15 जनवरी को धनौली में पार्टी मुखिया मायावती का जन्मदिन मनाया जाएगा। इसमें आगरा मंडल के चारों के जिलों के कार्यकर्ता जुटेंगे। प्रोग्राम के चीफ गेस्ट होंगे वेस्ट यूपी प्रभारी विक्रम सिंह। प्रोग्राम में आगरा, मथुरा, फिरोजाबद और मैनपुरी के 25 हजार कार्यकतार्ओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
2027 में विधानसभा चुनाव होना है। इसको देखते हुए बसपा अभी से सक्रिय हो गई है। आगरा बसपा का गढ़ रहा है। वर्ष 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव में पार्टी जिले की 9 में से 6 सीटों पर विजय पताका फहरा चुकी है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की लहर आने पर बसपा की सोशल इंजीनियरिंग डगमगा गई। आगरा की सभी सीटों पर कमल का फूल खिला।
2022 के चुनाव में भी बसपा कुछ खास नहीं कर पाई। इसको देखते हुए पार्टी अब अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी में जुट गई है। जिले में अपने गढ़ों को फिर से मजबूत करने के लिए पार्टी को सक्रिय कर दिया गया है।
यही कारण है कि 15 जनवरी को होने वाला बसपा सुप्रीमो को जन्मदिन दलित बाहुल्य क्षेत्र धनौली में मनाया जाएगा। यहां आगरा मंडल के 4 जिलों के बसपा कार्यकर्ता जुटेंगे। इसके लिए पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button