ज्योतिष

हथेली के इस हिस्से पर तिल है तो समझिए खुल गया किस्मत का खजाना

क्या हमारे शरीर पर मौजूद छोटा-सा तिल आपकी किस्मत बदल सकता है? अगर आपके मन में भी कभी इस तरह के सवाल आते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। दरअसल, सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के हर चिह्न को खास महत्व दिया गया है। कहा जाता है कि शरीर के कुछ खास हिस्सों पर तिल होना अपार धन, सुख और समृद्धि का संकेत देता है। ऐसे लोग न सिर्फ खुद आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं, बल्कि उनकी आने वाली पीढ़ियां भी धन-संपत्ति से संपन्न रहती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हथेली पर मौजूद एक ऐसे ही मोल (टङ्म’ी) के बारे में, जो आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है।
सामुद्रिक शास्त्र में तिलों का महत्व
ज्योतिष शास्त्र की एक प्रमुख शाखा है सामुद्रिक शास्त्र, जो व्यक्ति के शरीर की बनावट, रेखाओं और तिलों के आधार पर उसके भविष्य के संकेत बताती है। इसमें कहा गया है कि शरीर पर मौजूद छोटे-छोटे तिल भी इंसान की आर्थिक स्थिति, स्वभाव और जीवन की दिशा को दशार्ते हैं।
लाल और काले तिल का असर
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार लाल तिल को काले तिल की तुलना में ज्यादा शुभ माना जाता है। वहीं, तिल जितना गहरा, साफ और उभरा हुआ होता है, उसका प्रभाव उतना ही मजबूत माना जाता है। हल्के या धुंधले तिल का असर अपेक्षाकृत कम होता है।
ऐसा तिल बनाता है धनवान
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर तिल हो और मुट्ठी बंद करने पर वह तिल छुप जाए, तो ऐसा व्यक्ति बेहद भाग्यशाली माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में इसे अनलिमिटेड पैसा पाने का संकेत बताया गया है। ऐसे लोगों को जीवन में पैसों की कमी नहीं होती।
दाहिने हाथ का तिल क्यों है खास
शास्त्रों के मुताबिक अगर दाहिने हाथ की हथेली पर तिल साफ, गहरा और उभरा हुआ हो, तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। माना जाता है कि ऐसे लोगों के घरों में सात पुश्तों तक धन की कमी नहीं होती और ये लोग आसानी से धन संचय कर लेते हैं।
लक्ष्मी कृपा और मजबूत आत्मविश्वास
ऐसे लोग आर्थिक और मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। उन्हें मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इनमें आत्मविश्वास, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता भरपूर होती है। ये जिस काम में हाथ डालते हैं, उसमें सफलता पाते हैं। सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि जिनकी हथेली पर यह तिल होता है, उन्हें व्यवहार में सरलता और विनम्रता रखनी चाहिए। आक्रामक स्वभाव और अहंकार से बचें। अच्छे संबंध बनाए रखने से इनका भाग्य और भी मजबूत होता है।

Related Articles

Back to top button