मथुरा

मथुरा में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल बंद:कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण शीतकालीन अवकाश घोषित

मथुरा । मथुरा में भीषण ठंड और शीतलहर के मद्देनजर जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए, जनपद के सभी बोर्डों के नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यालयों में 6, 7 और 8 जनवरी को शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में बताया गया है कि मथुरा जनपद में भीषण ठंड, कोहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी है। सुबह और देर शाम घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ जाता है। इन परिस्थितियों में छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई हो रही थी, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता था।
उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि अवकाश अवधि के दौरान यदि कोई भी विद्यालय खुला पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी विद्यालय प्रबंधनों को आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
वर्तमान में मथुरा में घना कोहरा, गलन और ठंड के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित है। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का उपयोग कर रहे हैं। इस निर्णय को अभिभावकों और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button