पुलिस मुठभेड़ में 4 तांबा चोर अरेस्ट:पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल

आगरा। आगरा में तांबा चोरों की सोमवार रात थाना सिकंदरा पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है। पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। चोरों से 90 किलो तांबा भी बरामद हुआ है। 4 जनवरी को रुनकता स्थित फैक्टरी से लाखों रुपए कीमत का तांबा चोरी किया था।
ऊउढ सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि तांबा चोरी के आरोपी सिकंदरा के अटूस गांव स्थित अंसल कॉलोनी के पास से गुजर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख चोरों ने फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।
घायल को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। आरोपियों से एक तमंचा, दो कारतूस और चोरी हुआ 90 किलोग्राम तांबा बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक केके नगर निवासी दीपक उर्फ दीपू उर्फ झारखंडी है।
वहीं, तीन अन्य आरोपियों में गौरव उर्फ अर्जुन, अमित और कन्हैया है। दीपक उर्फ झारखंडी पर 40 से अधिक, अर्जुन पर 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
ऊउढ सिटी ने बताया-4 जनवरी की रात को रुनकता स्थित एक तांबा फैक्टरी में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगी थी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए गए। इसके बाद पुलिस को सुराग मिले थे।



