आगरा

चांदी लूट स्क्रैप करने वाले बदमाशों से पुलिस का एनकाउंटर:2 बदमाशों के पैर में लगी गोली

आगरा। आगरा में गुरुवार देर रात पुलिस और चांदी स्क्रैप लूट में शामिल बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई महताब बाग के पास मुठभेड़ के बाद तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में अभियुक्त बबलू उर्फ बिल्ला यादव पुत्र मनोज यादव निवासी नुनिहाई थाना एत्माद्दौला आगरा तथा नितिन पुत्र कोमल सिंह निवासी प्रकाश नगर थाना एत्माद्दौला आगरा गोली लगने से घायल हुए हैं। वहीं उनका साथी रंजीत प्रजापति पुत्र महेश चंद प्रजापति निवासी नगला छदामि मौके से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से करीब 35 किलो स्क्रैप, दो तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा लूट की घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल संख्या यूपी 80 जीक्यू 4591 बरामद की है। यह स्क्रैप दिनांक 25 दिसंबर 2025 को मोहसिन पुत्र बुन्दन मियां निवासी बेगम देहड़ी थाना कोतवाली आगरा से संबंधित लूट की घटना का है, जिसमें बदमाशों ने नुनिहाई रोड पर मारपीट कर स्कूटी सहित करीब 50 किलो स्क्रैप लूट लिया था।
घायल अभियुक्तों को तत्काल इलाज के लिए पुलिस सुरक्षा में एसएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। मौके पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस शेष लूटे गए स्क्रैप व स्कूटी तथा फरार अभियुक्त सोहिल पुत्र राजू मालिक और भोला पुत्र महेंद्र सिंह की तलाश में दबिश दे रही है।

Related Articles

Back to top button