मुबारक हो! हम सेमीफाइनल में: इंडिया की विराट जीत, 6 विकेट से हारा ऑस्ट्रेलिया
मोहाली.टीम इंडिया ने यहां रविवार को ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप टी20 के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। अब उसका मुकाबला 31 मार्च को वेस्ट इंडीज के खिलाफ है जिसे अफगानिस्तान हरा चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाकर जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच विराट कोहली रहे। कुछ ऐसा है ओवर बाय ओवर कम्पैरिजन…
ओवर | ऑस्ट्रेलिया | टीम इंडिया |
1 ओवर | 4/0 | 7/0 |
2 ओवर | 21/0 | 9/0 |
3 ओवर | 31/0 | 18/0 |
4 ओवर | 53/0 | 24/1 |
5 ओवर | 55/1 | 34/1 |
6 ओवर | 59/1 | 37/2 |
7 ओवर | 64/1 | 45/2 |
8 ओवर | 73/2 | 50/3 |
9 ओवर | 74/2 | 59/3 |
10 ओवर | 81/3 | 65/3 |
11 ओवर | 85/3 | 68/3 |
12 ओवर | 93/3 | 80/3 |
13 ओवर | 100/4 | 89/3 |
14 ओवर | 104/4 | 94/4 |
15 ओवर | 114/4 | 102/4 |
16 ओवर | 129/4 | 114/4 |
17 ओवर | 132/5 | 122/4 |
18 ओवर | 136/5 | 141/4 |
19 ओवर | 145/5 | 157/4 |
20 ओवर | 160/6 | 161/4 (19.1 ओवर) |
किस बैट्समैन ने कितने रन बनाए
– 160 रन के टारगेट का पीछा करने उरती टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही।
– उसे पहला झटका 23 रन के टीम स्कोर पर लगा। शिखर धवन 13 रन बनाकर नाइल की बॉल पर ख्वाजा के हाथों कैच आउट हुए।
– इसके बाद रोहित शर्मा (12) को शेन वॉटसन ने बोल्ड कर भारत को दूसरा झटका दिया।
– सुरेश रैना (10) को शेन वॉटसन ने नेविल के हाथों कैच आउट कराया।
– युवराज सिंह (21) फॉक्नर की बॉल पर शेन वॉटसन के हाथों कैच आउट हुए।
– युवी और विराट ने चौथे विकेट के लिए 6.2 ओवर में 45 रन जोड़े।
– इसके बाद का काम विराट और धोनी ने पूरा किया। दोनों ने 5.1 ओवर में 67 रन जोड़कर मैच में जीत दिला दी।
– धोनी ने चौके के रूप में विनिंग शॉट लगाया।
टीम इंडिया का स्कोर बोर्ड
बैट्समैन | रन | बॉल | 4 | 6 | |
रोहित शर्मा | बो. वॉटसन | 12 | 17 | 1 | 0 |
शिखर धवन | कै. ख्वाजा बो. नाइल | 13 | 12 | 1 | 1 |
विराट कोहली | नॉट आउट | 82 | 51 | 9 | 2 |
सुरेश रैना | कै. नेविल बो. वॉटसन | 10 | 7 | 1 | 0 |
युवराज सिंह | कै. वॉटसन बो. फॉक्नर | 21 | 18 | 1 | 1 |
एमएस धोनी | नॉट आउट | 18 | 10 | 3 | 0 |
कैसी रही ऑस्ट्रेलिया की पारी
– इससे पहले कंगारू टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन बनाए।
– उसकी ओर से एरॉन फिंच ने सबसे ज्यादा 43 रन की इनिंग खेली।
– 20वें ओवर में नेविल और वॉटसन ने 15 रन बनाए। भारत के लिए पांड्या ने 2 विकेट लिए।
किस ऑस्ट्रेलियाई बैट्समैन ने बनाए कितने रन
– टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जबरदस्त शुरुआत की।
– ओपनर ख्वाजा और फिंच ने पहले विकेट के लिए 4.2 ओवर्स में 54 जोड़ डाले।
– ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका ख्वाजा के रूप में लगा। उन्हें 26 रन पर नेहरा ने धोनी के हाथों कैच कराया।
– ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका डेविड वॉर्नर (6) के रूप में लगा। उन्हें अश्विन की बॉल पर धोनी ने स्टम्प किया।
– बॉलिंग में परिवर्तन के रूप में आए युवराज सिंह ने ओवर की पहली ही बॉल पर स्टीवन स्मिथ (2) को धोनी के हाथों कैच कराया।
– एरॉन फिंच (43) को पांड्या ने शिखर धवन के हाथों कैच आउट कराया। ये ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट रहा।
– इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने 28 बॉल में एक चौका और एक छक्का लगाकर 31 रन बनाए। उन्हें बुमराह ने बोल्ड किया।
– भारत के लिए पांड्या के अलावा नेहरा, बुमराह, आर. अश्विन और युवी ने एक-एक विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बोर्ड
बैट्समैन | रन | बॉल | 4 | 6 | |
उस्मान ख्वाजा | कै. धोनी बो. नेहरा | 26 | 16 | 6 | 0 |
एरॉन फिंच | कै. धवन बो. पांड्या | 43 | 34 | 3 | 2 |
डेविड वॉर्नर | स्टम्प धोनी बो. अश्विन | 6 | 9 | 0 | 0 |
स्मिथ | कै. धोनी बो. युवराज सिंह | 2 | 6 | 0 | 0 |
ग्लेन मैक्सवेल | बो. बुमराह | 31 | 28 | 1 | 1 |
शेन वॉटसन | नॉट आउट | 18 | 16 | 2 | 0 |
जेम्स फॉक्नर | के. कोहली बो. पांड्या | 10 | 10 | 1 | 0 |
नेविल | नॉट आउट | 10 | 2 | 1 | 1 |
क्या कहता है T20 में दोनों देशों का रिकॉर्ड
– दोनों टीमों के बीच अब तक 13 मुकाबले हुए हैं। इसमें 9 मैच टीम इंडिया ने जीते हैं। 4 मैच ऑस्ट्रेलिया के खाते में गए हैं।
– इस साल की शुरुआत में ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया का उसी के घर में पहली बार 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।
– भारत में दोनों देशों के बीच अब तक दो टी20 मैच खेले गए हैं। दोनों में टीम इंडिया को जीत मिली है।
– टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को मुंबई में 20 अक्टूबर, 2007 को 7 विकेट से और 10 अक्टूबर, 2013 को राजकोट में 6 विकेट से हराया और अब 27 मार्च, 2016 को मोहाली में 6 विकेट से हराया।
– भारत में दोनों देशों के बीच अब तक दो टी20 मैच खेले गए हैं। दोनों में टीम इंडिया को जीत मिली है।
– टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को मुंबई में 20 अक्टूबर, 2007 को 7 विकेट से और 10 अक्टूबर, 2013 को राजकोट में 6 विकेट से हराया और अब 27 मार्च, 2016 को मोहाली में 6 विकेट से हराया।