राजनीतिक

राजभर बोले- हमारा नौजवान कार्यकर्ता जोश में था : फोटो खिंचवाने में पीटा गया

सुल्तानपुर । सुल्तानपुर में सुभासपा चीफ ओपी राजभर ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता भावनाओं में बह गया था, सिपाही समझ नहीं सकीं।
‘हमारा कार्यकर्ता फोटो खिंचाने के चक्कर में पीटा गया। उत्साहित होकर आगे निकलने के चक्कर में पीटा गया। वो सिपाही समझ नहीं पाईं। नौजवान जोश में रहता है। फोटो खिंचवाने के चक्कर सिपाही और इंस्पेक्टर के बीच से निकल पड़ा। इसी वजह से ऐसा हुआ। दूसरी कोई वजह नहीं है।
यह बात सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को सुल्तानपुर में कही। वह यहां सरकार की योजनाओं की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने आए थे। दरअसल, कल (बुधवार) गाजीपुर में महिला सिपाही ने सुभासपा कार्यकर्ता को पीट दिया था। सिपाही का आरोप था कि सुभासपा कार्यकर्ता ने उन्हें बैड टच किया था। राजभर से इसी बात को लेकर सवाल पूछा गया था।
अखिलेश यादव ने सुभासपा कार्यकर्ता की पिटाई का वीडियो ट्वीट कर तंज कसा था। इस पर राजभर ने कहा- अखिलेश की सरकार में जीते हुए प्रधान को फिंकवा दिया जाता था। सपा सरकार में जिला पंचायत और प्रमुख को हरवा दिया जाता था। उन्हें गुंडों की सरकार कहा जाता था। अपराधी छुट्टा सांड की तरह घूमते थे।
अखिलेश के पास कोई काम नहीं है। पहले की सरकारों में दंगे और कर्फ्यू होते थे, उससे लोगों को निजात मिली है। हकीकत में अखिलेश के पास कोई काम नहीं रह गया है। इसलिए वो ऐसी बातें कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button