अन्य

यमुना में बच्चों को फेंकने पहुंचा पिता: अंबेडकर पुल की घटना, राहगीरों ने रोककर बनाया वीडियो

आगरा। आगरा में एक पिता अपने दो बच्चों को पुल से यमुना में फेंकने के लिए पहुंचा। राहगीरों ने व्यक्ति को रोका। भीड़ लग गई। लोग पिता को ताने देने लगे। इसी बीच व्यक्ति अपने दो बच्चों को लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना रात 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है। अंबेडकर पुल से गुजरने वाले लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति अपने दो बच्चों को पुल से नीचे यमुना में फेंक रहा है। व्यक्ति के पास ही एक बुजुर्ग महिला भी खड़ी थी।
राहगीरों ने व्यक्ति को बच्चों को फेंकने से रोका। इतने में ही मौके पर भीड़ लग गई। सभी व्यक्ति से सवाल करने लगे कि वो अपने बच्चों को यमुना में क्यों फेंकने आया था। बुजुर्ग महिला भी कुछ बोलने को तैयार नहीं थी। लोग व्यक्ति को ताने देने लगे कि पाप लगेगा। अगर बच्चे पाले नहीं जाते तो पैदा क्यों किया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग व्यक्ति से सवाल कर रहे हैं। इतने में व्यक्ति कहता है कि बच्चों ने घर से पैसे चुराए थे। उन्हें डराने के लिए पुल पर लाया था। भीड़ बढ़ती देख व्यक्ति बच्चों और बुजुर्ग महिला को लेकर वहां से फरार हो गया।
राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। व्यक्ति जीवनी मंडी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button