ब्रज के किसी मंदिर का नहीं हो रहा अधिग्रहण:ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें

मथुरा। मथुरा में पिछले कुछ दिनों से ब्रज के 197 मंदिरों के अधिग्रहण की चर्चा तेज है। इसको लेकर बैठक भी की गईं। चचार्एं तेज हुई तो उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उएड मीडिया के सामने आए और कहा कि योगी सरकार किसी भी मंदिर के अधिग्रहण का कोई इरादा नहीं है यह मात्र अफवाह है। ब्रज के किसी भी मंदिर को सरकार अधिग्रहण नहीं करने जा रही है। श्री बाँके बिहारी मंदिर को लेकर भी ऐसा कोई इरादा सरकार का नहीं है।
ब्रज के 197 मंदिरों का अधिग्रहण किए जाने की सूचना पूरी तरह से भ्रामक है। यह कहना है उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह का। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए सीईओ ने कहा कि पिछले कुछ समय से सोशल साइट पर यह अफवाह तेजी से फैलाई जा रही है कि बिहारीजी के बाद ब्रज के 197 मंदिरों का सरकार द्वारा अधिग्रहण किया जाना है। इस पर स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार या फिर स्थानीय प्रशासन का ऐसा कोई इरादा नहीं है। सरकार किसी भी मंदिर का अधिग्रहण नहीं करेगी।
सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि बाँके बिहारीजी मंदिर का भी कोई अधिग्रहण नहीं होने जा रहा है। बिहारीजी कॉरिडोर का निर्माण उच्चतम न्यायालय के आदेश के परिपालन में किया जा रहा है। उपरोक्त वाद में जिला न्यायाधीश ने न्यायालय को अवगत कराया था कि ब्रज के 197 मंदिरों में विभिन्न विवादों के चलते रिसीवर की तैनाती है। इसमें बलदेव, मथुरा, गोवर्धन, वृंदावन, गोकुल, बरसाना, मांट आदि स्थलों के मंदिर शामिल हैँ, इस पर उच्चतम न्यायालय ने ऐसे सभी अधिवक्ता रिसीवरों को हटाने के आदेश दिए थे। इसमें मंदिरों के अधिग्रहण का कोई आदेश नहीं है।
सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि वृंदावन सप्त देवालय सर्किट बनाया जा रहा है। इस पर 18 करोड़ खर्च होंगे। इसमें सप्त देवायलों से जुड़े मार्ग का सौंदर्यीकरण, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, लाइटिंग, बैठने की सुविधा तथा मंदिरों के दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। इस कार्य पर भी अफवाह फैलाई जा कि सप्त देवालयों का अधिग्रहण किया जा रहा है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। सरकार की इच्छा है कॉरिडोर के माध्यम से श्री बाँके बिहारी जी के दर्शन के बाद श्रद्धालु सप्त देवालय भी दर्शन को पहुंचे। लेकिन इसे लेकर भी बेवजह भ्रांतियां पैदा की जा रही हैँ ।