मथुरा

मथुरा में बंदरों की शरारत से ट्रांसफॉर्मर में आग

मथुरा। मथुरा के शहर थाना कोतवाली क्षेत्र में स्थित आर्य समाज रोड पर सोमवार रात ट्रांसफॉर्मर में बंदरों की शरारत से आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,रात करीब 10 बजे रेलवे फाटक के पास स्थित ट्रांसफॉर्मर पर एक बंदर कूदा। फिर धमाके के साथ आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी। लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लग गया। इस बीच लोगों ने खुद ही मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। इस घटना के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और इलाका अंधेरे में डूब गया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button