यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी तेज रफ्तार कार: मौके पर 2 की मौत, 2 गंभीर घायल


मथुरा। मथुरा के थाना नोहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर सुबह 5:45 बजे एक सड़क हादसा हुआ। आगरा से दिल्ली जा रही टैक्सी ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कि वह ट्रैक्टर-ट्राली में आधे हिस्से तक घुस गई।
दुर्घटना में कार चालक मोनू और एक यात्री दीपक गोयल की मौके पर ही मौत हो गई। मोनू दिल्ली के नंद नगरी मंडोली का रहने वाला था, जबकि दीपक चंडीगढ़ का निवासी था। हादसे में दो अन्य यात्री रामू और गोलू गंभीर रूप से घायल हुए। रामू उन्नाव के रसूलपुर का रहने वाला है और गोलू दिल्ली के साधना क्षेत्र का निवासी है।
सूचना मिलते ही थाना नौहझील पुलिस और पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए नौहझील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटा दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।
एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया- नोहझील थाना क्षेत्र में सुबह एक ओरा कार ईंटो से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकराया। जिसमें कार चालक सहित दो लोगों की मौत हुई हैं। जबकि दो लोग गंभीर रूप से है। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा हैं। वहीं हादसे का कारण नींद की झपकी या ओवर स्पीड माना जा रहा है। हादसे जांच की जा रही है।