ताजा खबर

बंगलूरू भगदड़ को याद कर भावुक हुए डीके शिवकुमार


बंगलूरू। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बंगलूरू भगदड़ के बाद मीडिया को संबोधित करने के लिए बाहर आए तो भावुक हुए। शिवकुमार घटना को याद कर अपने आंसू नहीं रोक पाए और बिलख पड़े। उन्होंने कहा कि हादसे में बच्चों की भी जान गई है। इस नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती। बीते दिन भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
इस बीच बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक टी. केम्पाराजू ने बताया कि कल भगदड़ के बाद हमें 18 घायल व्यक्ति और छह शव मिले। 18 घायल व्यक्तियों में से आठ का इलाज किया गया और वे घर चले गए, जबकि शेष 10 मरीजों को निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती कराए गए 10 लोगों में से तीन लोगों के पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। हमें मरीजों की पूरी देखभाल करने के निर्देश मिले हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button