व्यापार

ट्रंप के टैरिफ से जुड़े एलान के बावजूद बाजार गुलजार

सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी; रुपया भी मजबूत
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान पर खुला। उसके बाद बाजार में खरीदारी जारी रही। बीते कुछ समय से लगातार जारी गिरावट से बुधवार को थोड़ी राहत मिली। दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर सेंसेक्स 807.36 (1.10%) अंकों की बढ़त के साथ 73,800.38 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 272.00 (1.23%) अंक उछलकर 22,354.65 पर पहुंच गया। इससे पहले, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 333.19 अंक चढ़कर 73,323.12 अंक जबकि निफ्टी 92.85 अंक चढ़कर 22,175.50 अंक कारोबार करता दिखा था। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे गिरकर 87.20 डॉलर पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुकाबले विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 3,405.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
एशियाई बाजारों में तेजी के बीच शेयर बाजार की चाल
निचले स्तरों पर खरीद और एशियाई बाजारों में तेजी के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 564.80 अंक या 0.77 प्रतिशत चढ़कर 73,554.73 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 176.65 अंक या 0.8 प्रतिशत बढ़कर 22,259.30 पर था।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button