मथुरा

संत प्रेमानंद ने 12 दिन बाद फिर शुरू की पदयात्रा

NRI कॉलोनी के लोगों ने किया स्वागत

मथुरा। मथुरा के वृंदावन में 12 दिन बाद फिर से संत प्रेमानंद महाराज ने रात्रिकालीन पदयात्रा शुरू की। सोमवार शाम से ही पदयात्रा मार्ग पर भीड़ जुटने लगी थी। रात में सड़क पर भक्तों ने रंगोली बनाई, दीपक जलाए। संत प्रेमानंद महाराज को देखते ही भक्तों के चेहरे पर खुशी छा गई।

दरअसल, 4 फरवरी को NRI ग्रीन सोसाइटी के लोगों ने प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा के दौरान बजने वाले ढोल और आतिशबाजी का विरोध किया था। इसके बाद संत प्रेमानंद महाराज ने 6 फरवरी से अपनी रात्रिकालीन पदयात्रा स्थगित कर दी थी। इसके बाद से संत प्रेमानंद महाराज श्री कृष्ण शरणम् सोसाइटी से रात 2 बजे की जगह सुबह 4 बजे कार से केली कुंज आश्रम जाने लगे थे।

रविवार को NRI ग्रीन सोसाइटी के अध्यक्ष आशु शर्मा ने प्रेमानंद महाराज से हाथ जोड़कर माफी मांगी। कहा- सोसाइटी के लोग पश्चाताप कर रहे हैं। ब्रजवासियों ने भी उसने पदयात्रा शुरू करने की अपील की। इसके बाद संत प्रेमानंद महाराज ने अपनी रात्रिकालीन पदयात्रा शुरू की।

Related Articles

Back to top button