अन्य

यूपी रोडवेज में 15 हजार ड्राइवर कंडक्टर की भर्ती:अक्टूबर में नोटिफिकेशन, मृतक आश्रितों पर भी जल्द फैसला लेगी सरकार

 

यूपी रोडवेज में 15 हजार ड्राइवर कंडक्टर की भर्ती की जाएगी। इसमें ड्राइवर के पद 5 हजार और कंडक्टर के पद 10 हजार होंगे। इसके साथ ही महिलाओं की भर्ती का फैसला भी विभाग के तरफ से लिया गया है।

रोडवेज विभाग के एमडी मासूम अली सरवर ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर में इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। वहीं मृतक आश्रितों को लेकर उन्होंने कहा कि मृतक आश्रितों की नौकरी के लिए सरकार जल्द की कैबिनेट में प्रस्ताव लाएगी। उनकी नौकरी को लेकर बातचीत की जा रही है।

मासूम अली सरवर ने कहा कि मृतक आश्रितों के पक्ष में जल्द ही सार्थक परिणाम आएंगे, इसकी उम्मीद है। शासन स्तर पर इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम मृतक आश्रितों से अनुरोध है हर स्तर पर उनके लिए पॉजिटिव हैं, वो धरना प्रदर्शन न करें। वहीं, कुंभ मेला क्षेत्र में पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा।

रोडवेज सुविधाओं को लेकर उन्होंने कहा कि एक्सीडेंट रोकने के लिए ड्राइवर कंडक्टर की ट्रेनिंग कराएंगे। सभी तरह की बसों को संचालन समय पर हो इसे तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए हम सुपर एप डेवलप कर रहे हैं। अकटूबर के पहले सप्ताह में सुपर एप को लाइव किया जाएगा। बड़े बस स्टेशन पर बड़ी स्क्रीन लगाने का काम नवरात्रि तक पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 5 हजार नई बसें निर्भया फंड से खरीदी जाएंगी। ढाई हजार नई बसों में पैनिक बटन और लोकेशन एक्सेस डिवाइस लगाने का काम करेंगे। हम कई रूट सर्वे करा रहे हैं। जहां निगम की बस संचालित नहीं है। हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने कोने में बस चलाई जाएगी। सभी ग्राम पंचायत को इससे जोड़ा जाए। 2500 बस में पैनिक बटन नहीं लगाई गई क्योंकि इसका मॉडल टाइम अगले साल खत्म हो जाएंगी। वहीं, डीजल चोरी रोकने के लिए नई तकनीक का उपयोग किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button