ताजा खबर

मथुरा : बारिश के चलते सिपाही का 2 मंजिला घर गिरा, मलबे से निकाले गए लोग

मथुरा में 2 दिन हुई बारिश के बाद मकान गिरने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। थाना मगोर्रा क्षेत्र में खेत किनारे बना दो मंजिला मकान देर रात धरासाई हो गया। हादसे में 5 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को मलबे में से निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव शाहपुर चैनपुर में हवलदार हरी किशन का मकान है। हरी किशन ने अपने खेत पर ही दो मंजिला मकान बनवा रखा था। वहीं उनका परिवार रहता था। शुक्रवार की रात को हरी किशन के बेटे का परिवार सोया हुआ था। देर रात हरी किशन का मकान धरासाई हो गया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button