अन्य

MP-यूपी में बारिश से 24 घंटे में 34 मौतें; हिमाचल ​​​​​​में सीजन की पहली बर्फबारी; लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे बंद

देश के 17 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 34 लोगों की मौत हुई है।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में गुरुवार (12 सितंबर) को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इससे तापमान अचानक गिर गया​​​। किन्नौर, शिमला सहित कई इलाकों में आज सुबह से बारिश हो रही है।

IMD ने उत्तराखंड में शुक्रवार (13 सितंबर) को रेड अलर्ट जारी किया है। चमोली में लगातार बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुई। इससे बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया है।

राजस्थान में पिछले दो दिन से तेज बारिश से कई जिलों में पानी भर गया है। भरतपुर में स्कूलों में 4 दिन छुट्टी कर दी गई है। धौलपुर में भी अगले आदेश तक स्कूल बंद हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button