आगरा

साओ टोमे और प्रिंसिपे गणराज्य के प्रधानमंत्री ने देखा ताजमहल:बारिश के बीच पत्नी के साथ पहुंचे, फोटो खिंचाई, इतिहास की जानकारी ली

आगरा में साओ टोमे और प्रिंसिपे गणराज्य के प्रधानमंत्री पैट्रिस एमरी ट्रोवोडा ने गुरुवार को ताजमहल का दीदार किया। अपनी पत्नी के साथ बरसात के बीच ही वे ताजमहल देखने पहुंचे। ताजमहल की खूबसूरती की जमकर तारीफ की। साओ टोमे और प्रिंसिपे गणराज्य के प्रधानमंत्री पैट्रिस एमरी ट्रोवोडा बुधवार को आगरा आ गए थे। गुरुवार को वे अपनी पत्नी के साथ ताजमहल पहुंचे। आगरा में हो रही लगातार बरसात के बीच उन्होंने ताजमहल का दीदार किया। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें ताजमहल के इतिहास, वास्तु और पच्चीकारी की जानकारी दी गई। उन्होंने इतिहास, वास्तु और पच्चीकारी से संबंधित सवाल भी किए। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ ताजमहल में कई फोटो भी खिंचवाए। डायना बेंच पर भी फोटोग्राफी कराई। प्रधानमंत्री पैट्रिस शाम को सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। वे आगरा में बुधवार से होटल में रूके हुए हैं।

Related Articles

Back to top button