खेल

भारत की हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार चौथी जीत:कोरिया को 3-1 से हराया; हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल किए

भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में लगातार चौथी जीत दर्ज की। टीम ने गुरुवार को चीन के हुलुनबुइर में खेले गए मैच में साउथ कोरिया को 3-1 से हराया। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए।

भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। टीम ने पहले मैच में चीन, दूसरे में जापान और तीसरे में मलेशिया को हराया था। भारतीय टीम अगला मैच 14 सितंबर को राइवल पकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

मुकाबले का पहला गोल पहले क्वार्टर में हुआ। भारत के लिए अरायजीत सिंह हुंदल ने 8वें मिनट में गोल किया। उसके बाद 9वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर बढ़त को दोगुना कर दिया। कोरिया के यांग जिहुन ने 30वें मिनट में गोल कर बढ़त को कम कर दिया। 43वें मिनट में फिर हरमन ने गोल किया और स्कोर 3-1 कर दिया। यहीं स्कोर निर्णायक रहा।

Related Articles

Back to top button