Latest News
आगरा में 151 मिमी बारिश, DM छाता लेकर निकले:स्कूल और घर गिरे, रेलवे ट्रैक की मिट्टी बही; हाईवे पर 3 फीट पानी भरा

आगरा में आज दूसरे दिन लगातार बारिश हो रही है। गुरुवार दोपहर पिछले 24 घंटे में 151 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। खंदौली में कच्चा घर गिर गया। बरहन के नगला गोकुल क्षेत्र में रेलवे ट्रैक की मिट्टी बह गई। कश्मीरी बाजार में घर गिरने से 4 लोग घायल हो गए, इन्हें SN मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
आगरा-दिल्ली हाईवे पर 3 से 4 फीट तक पानी भरा है। बाइक और कारें जगह-जगह बंद हो गईं। शास्त्रीपुरम में पेड़ गिर गया और लोगों के बेडरूम तक पानी भर गया है। DM छाता लेकर शास्त्रीपुरम और दिल्ली हाईवे पर निरीक्षण के लिए निकले। आज 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी है। नगर निगम ने कंट्रोल रूम बनाकर हेल्पलाइन नंबर किया जारी किया है। बारिश से जुड़ी परेशानी आप हेल्पलाइन नंबर 9319406053 पर बता सकते हैं।