अन्य

सेंसेक्स 83,116 और निफ्टी 25,433 के रिकॉर्ड हाई पर:1,439 अंक चढ़कर 82,962 के स्तर पर बंद हुआ

सेंसेक्स आज 83,116 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। निफ्टी ने भी 25,433 का हाई बनाया। हालांकि बाद में ये दोनों इंडेक्स थोड़ा नीचे आए और सेंसेक्स 1,439 अंक (1.77%) चढ़कर 82,962 और निफ्टी 470 (1.89%) अंक चढ़कर 25,388 के स्तर पर बंद हुआ।

आज के कारोबार में मेटल, आईटी, ऑटो और बैंक शेयर सबसे ज्यादा चढ़े। निफ्टी का मेटल इंडेक्स 2.91% चढ़कर बंद हुआ। ऑटो इंडेक्स 2.14% चढ़ा। आईटी में 1.60% और बैंक में 1.49% की तेजी रही। ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी 1.61% चढ़कर बंद हुआ।

Related Articles

Back to top button