आगरा

ओपर हाउस और टेटोस कैफे में छापामारी…हुक्का बार चलता मिला:आगरा पुलिस का एक्शन, 17 लोगों को अरेस्ट किया, हुक्का समेत सामान जब्त

आगरा पुलिस ने 2 कैफे में हुक्का बार चलता हुआ पकड़ा है। पुलिस ने हुक्का पीने वाले और कर्मचारियों समेत 17 लोगों को हिरासत में लिया है। कैफे संचालक फरार बताया जा रहा है। यह मामला ताजगंज इलाके की फतेहाबाद रोड का है।

ACP ताज सुरक्षा अरीब अहमद ने कहा – पुलिस को सूचना मिली कि फतेहाबाद रोड पर हुक्का पिलाया जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। कहरई रोड स्थित ओपर हाउस कैफे में लोग हुक्का पी रहे थे। 7 लोगों को हुक्का पीते हुए पकड़ा गया। कैफे से 7 हुक्के, एक पॉट हुक्का, 4 हुक्का पाइप व अन्य सामान बरामद किया गया।

इसके बाद टेटोस कैफे फतेहाबाद रोड पर छापा मारा गया। यहां पर आधा दर्जन से अधिक लोग हुक्का पी रहे थे। कर्मचारी समेत 12 लोगों को पकड़ा गया। कैफे का संचालक भागने में सफल रहा। यहां से 5 हुक्का, 5 पॉट, चिलम समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

Related Articles

Back to top button