RSS के पदाधिकारी पहुंचे ब्रज:ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अधिकारियों के साथ शुरू की अंतर्वेदी परिक्रमा,ब्रज के मंदिरों का कर रहे निरीक्षण

ब्रज 84 कोस अंतर्वेदी परिक्रमा के अंदर आने वाले मंदिरों के विकास के लिए RSS का एक प्रतिनिधि मंडल सर कार्यवाह कृष्ण गोपाल जी के नेतृत्व में 4 दिवसीय यात्रा पर मथुरा पहुंचा है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अधिकारियों के साथ इस दल ने बांके बिहारी के दर्शन कर अपनी यात्रा शुरू की। यह दल 4 दिनों तक अलग अलग मंदिरों में दर्शन कर वहां की स्थिति की जानकारी लेगा।

RSS के पदाधिकारी और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अधिकारी कर रहे यात्रा

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर कार्यवाह कृष्ण गोपाल जी के नेतृत्व में स्वयं सेवक और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अधिकारी 4 दिन की ब्रज यात्रा कर रहे हैं। यह दल ब्रज के प्राचीन मंदिरों के दर्शन करेगा और वहां की स्थिति का जायजा लेगा। करीब 20 सदस्यीय यह दल 4 दिन तक ब्रज का भ्रमण करेगा।

RSS के पदाधिकारी 4 दिन तक ब्रज के मंदिरों के दर्शन करेंगे
RSS के पदाधिकारी 4 दिन तक ब्रज के मंदिरों के दर्शन करेंगे

बांके बिहारी के किए दर्शन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी कृष्ण गोपाल जी,रामलाल जी सहित अन्य स्वयं सेवक और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र अन्य अधिकारियों के साथ बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इसके बाद वहां आने वाले श्रद्धालुओं को किस तरह से सुविधा प्रदान की जा रही है इसकी जानकारी ली।

यात्रा की शुरुआत बांके बिहारी जी के दर्शन कर की
यात्रा की शुरुआत बांके बिहारी जी के दर्शन कर की

यह रहेगा प्रोग्राम

RSS के स्वयं सेवक और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अधिकारी सोमवार को पहले दिन वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के अलावा राधावल्लभ,राधा दामोदर और राधा रमण मंदिर जायेंगे। इसके बाद वह टटिया स्थान और हसानंद गौशाला का निरीक्षण करेंगे। मंगलवार को यह दल गरुड़ गोविंद, श्री कृष्ण जन्मस्थान,चिंता हरण महादेव,ब्राह्मण घाट और बलदेव जायेगा। इसके साथ ही रसखान समाधि का भी निरीक्षण किया जायेगा। तीसरे दिन बुधवार को अपनी यात्रा की शुरुआत यह दल राजस्थान के आदि बद्री से करेगा। यहां दर्शन करने के बाद यह लोग कामवन,नंदगांव होते हुए बरसाना पहुंचेगा।

रंगीली महल में विश्राम के बाद करेंगे डीग के मंदिरों के दर्शन

दल में शामिल लोग तीसरे दिन दोपहर में बरसाना स्थित रंगीली महल में भोजन करेंगे और विश्राम करेंगे। इसके बाद शाम को यह दल डीग के लिए रवाना होगा। जहां दल के सदस्य 1 घंटे तक वहां मौजूद मंदिरों के दर्शन करेंगे। यहां से यह लोग पूंछरी के लौठा जायेंगे और फिर गोवर्धन राधाकुंड के दर्शन कर विश्राम करेंगे। चौथे दिन आरएसएस पदाधिकारी गोवर्धन में वृक्षारोपण करेंगे और फिर भगवान गोवर्धन नाथ का दूध से अभिषेक करेंगे।