पति ने कुल्हाड़ी मारकर की पत्नी की हत्या
आगरा में शादी में जाने को लेकर दोनों में हुई कहासुनी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भेज दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना इरादत नगर थाना क्षेत्र के थपेड़ा की है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
थपेड़ा निवासी पिंकी (35) पति धर्म सिंह (37) में शादी में जाने को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों में नाराजगी इतनी बड़ी कि पति धर्म सिंह ने पास ने पास में रखी कुल्हाड़ी पत्नी के सिर में मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को लहुलुहान देख परिजन उसे उपचार कराने अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर तत्काल पहुंच गई और कार्रवाई करते हुए पति धर्म सिंह को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
एसीपी सैंया देवेश कुमार ने बताया कि रामबाग आगरा की रहने वाली महिला की शादी 11 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके चार बच्चे है। सबसे बड़ा बेटा 10 साल का है और उससे छोटी तीन बेटी है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।