12वीं में अन्नू धाकरे, 10वीं में सौम्या आगरा टॉपर
आगरा (दीक्षित टाइम्स)। यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। 12वीं में अन्न धाकरे ने आगरा में टॉप किया है। उन्हें 97% नंबर मिले हैं। यूपी में 20वां स्थान है। पीएस इंटर कॉलेज भोलपुरा कुंडौल में पढ़ाई की है। इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 83.2 फीसद रहा। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 94.98 फीसद रहा। हाईस्कूल में बीआर इंटर कॉलेज फतेहपुरसीकरी की सौम्या ने 97.17% नंबर पाकर आगरा में टॉप किया है। हाईस्कूल में श्री शिवप्रसाद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज अछनेरा के गौरव यादव 96.5% के साथ दूसरे नंबर पर हैं। भगवती देवी जैन कन्या इंटर कॉलेज की काजल कुमारी 95.17% नंबर के साथ तीसरे स्थान पर है। आगरा में 10 वीं और 12 वीं के टोटल 1.24 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। यूपी बोर्ड से 10 वीं की परीक्षा 64709 और 12 वीं की परीक्षा 35518 छात्रों ने दी थी। जिले के 171 केंद्रों पर 22 मार्च तक परीक्षा आयोजित की गई थी।
इतने छात्रों ने दी थी परीक्षा
जिले में 10वीं में 35518 छात्रों और 29191 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। 12वीं में छात्रों की संख्या 35240 और छात्राओं की 24157 थी। जिले से कुल 124106 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। मूल्यांकन 16 से 30 मार्च तक हुआ था।
बनना चाहती है आईएएस
10वीं टॉपर सौम्या आईएएस बनना चाहती है। वह अपने नाना के यहां फतेहपुर सीकरी में रहती है। पिछले 5 सालों से उसकी मांग गुड़िया देवी पशुपालन कर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है। पति मुकेश कुमार अलग रहते हैं। सौम्या से छोटा एक भाई और एक बहन है। बहन आठवीं में पढ़ती है और भाई छठवीं में पढ़ता है। सौम्या आईएएस बनकर ऐसे बच्चों की मदद करना चाहती है, जिनके पिता साथ नहीं रहते हैं। वो कहती है कि अपनी मां को अकेले मेहनत करते देखा है।
घंटे के हिसाब से नहीं की पढ़ाई
सौम्या ने बताया कि वो घंटे के हिसाब से नहीं पढ़ती थी। बस 8 घंटे की नींद लेती थी और पूरा दिन पढ़ती थी। घर का कोई काम भी नहीं करती थी। सारा काम उसकी मम्मी करती थीं। सौम्या को सुबह जल्दी उठकर पढ़ना पसंद है, उस समय दिमाग फ्रेश होता है। जल्दी याद हो जाता है। सौम्या ने बताया कि वो दिमाग को फ्रेश करने के लिए अपने नाना जयपाल सिंह के कहने पर खेलती थी। अपने भाई बहन के साथ बैडमिंटन खेलना उसे पसंद है। सौम्या ने बताया कि उसके नाना कहते थे कि मोबाइल पर नहीं खेलना। 10 मिनट कब एक घंटे में बदल जाएंगे पता ही नहीं चलेगा।