एक्टिंग छोड़ योगिनी बन गईं ममता कुलकर्णी

क्ट्रेस ममता कुलकर्णी अचानक गायब हो गईं और बाद में पता चला कि वो एक योगिनी बन गई हैं। लेकिन इसके बीच का जो सफर था, उसमें उनके साथ क्या कुछ नहीं हुआ। पति के जेल जाने से लेकर ड्रग का सप्लाई करने और माफिया के साथ शादी करने की बातें आपको बताते हैं।
कैसे और क्यों योगिनी बनीं ममता कुलकर्णी?
बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने 1992 में ‘तिरंगा’ से अपनी शुरूआत की और फिल्म इंडस्ट्री में सबसे फेमस एक्ट्रेसेस में से एक बन गईं। 1993 में उनकी लगभग टॉपलेस कवर फोटो की सुर्खियों में आने के बाद वह और फेमस हो गईं। इसके बाद उन्होंने आगे बढ़कर ‘चाइना गेट’, ‘करण अर्जुन’, ‘वक्त हमारा है’ और ‘क्रांतिवीर’ जैसी फिल्में कीं। 20 अप्रैल को ममता का 53वां बर्थडे है। आइए बताते हैं कि वो अभी कहां हैं और क्या कर रही हैं। साल 1990 के दशक में ड्रग मामले में कथित तौर पर संदिग्धों में से एक होने का आरोप लगने के बाद उनके जिंदगी में 360 डिग्री का बदलाव आया। जब 90 के दशक में ममता अपनी फिल्म के लिए सफलता का जश्न मना रही थीं, तब उन्होंने कथित तौर पर ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी कर ली।
विक्की को पहली बार 1997 में दुबई में ड्रग की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उन्हें 2012 में रिहा कर दिया गया और फिर 2014 के बाद से वो केन्या में रह रही हैं, जहां वो रिहा हुई थीं। 2003 में, एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री छोड़ दी और एक योगिनी बनकर जीवन जीने का फैसला किया। उन्होंने अपने योगिनी जीवन के बारे में एक किताब भी लिखी। 53 वर्षीय ममता कुलकर्णी केन्या के मोम्बासा में रहती हैं। उन्होंने वहां से एक वीडियो टेप बयान में कहा था, ‘मैं अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों में निर्दोष हूं।’ 2016 में एक इंटरव्यू के दौरान, ममता कुलकर्णी ने खुलासा किया कि वह कभी भी हिंदी सिनेमा में नहीं आना चाहती थीं और यह उनकी मां का दबाव था, जिसने उन्हें फिल्मों में आने और एक्टिंग करने के लिए प्रेरित किया। ममता को आखिरी बार 2001 में फिल्म ‘छुपा रुस्तम’ में देखा गया था। ममता कुलकर्णी छोटा राजन के साथ भी रिश्ते में थीं, जो कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का गुर्गा था। हालांकि, जब छोटा राजन भारत छोड़कर चला गया तो उनका रिश्ता खत्म हो गया।