सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने किया आपत्तिजनक ट्वीट:बिना नाम लिए लिखा- ‘तुम क्यों डरोगी’, फिर दी ट्वीट पर सफाई
जल्द ही ‘रोडीज सीजन 19’ से रिया चक्रवर्ती टीवी पर कम बैक करेंगी। 10 मार्च को रिया ने पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी थी। शो के प्रोमो वीडियो में रिया कह रही हैं- आपको क्या लगा मैं वापस नहीं आउंगी, मैं डर जाउंगी.. अब डरने की बारी किसी और की है।
इस पर सुशांत सिंह की बहन प्रियंका सिंह ने बिना किसी का नाम लिए प्रोमो पर आपत्तिजनक ट्वीट किया। अब उन्होंने अपने ट्वीट को लेकर सफाई दी है।
प्रियंका ने किया आपत्तिजनक ट्वीट
प्रियंका सिंह ने ट्विटर पर लिखा- तुम क्यों डरोगी ? तुम वैश्या थी, हो और रहोगी! सवाल तो ये है कि तुम्हारे साथ और कौन लोग हैं ? कोई सत्ताधारी ही तुम्हें इतनी हिम्मत दे सकता है। सुशांत सिंह राजपूत के केस में देरी होने के लिए कौन जिम्मेदार है ?
मैंने किसी का नाम नहीं लिया- प्रियंका
बाद में प्रियंका ने अपने ट्वीट पर सफाई देते हुए लिखा- मैं ये बताना चाहती हूं कि मैंने जो ट्वीट किया वो किसी इंसान को टारगेट करने के लिए नहीं किया था। इसे मीडिया ने गलत तरीके से दिखाया है। इस वजह से मेरा ये ट्वीट मोटिवेटड लग रहा है।
जबकि ये सिर्फ उन चीजों के खिलाफ गुस्सा जाहिर करने का तरीका था जो हमारे आस-पास चल रही हैं।
रिया चक्रवर्ती ने कहा था- आपको क्या लगा मैं डर जाउंगी ?
रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर ‘रोडीज सीजन 19’ का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा था- संभल के रहना है या डर के ? जो भी हो, इगनोर नहीं कर पाएगा! एमटीवी रोडीज- कर्म या कांड के ऑडिशन के लिए तैयार हो जाएं।
फैंस बोले- रिया को दूसरा मौका मिलना चाहिए
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने रिया चक्रवर्ती के कमबैक को सपोर्ट करते हुए लिखा कि वो एक फेयर चांस डीजर्व करती हैं। एक यूजर ने लिखा- मुझे ये समझ नहीं आता कि लोग रिया से इतनी नफरत क्यों करते हैं ? पास्ट में हुई चीजों को उनके नए शो में घसीटने का क्या मतलब है ?
पहले आप शो में उनका काम तो देख लीजिए, फिर उन्हें जज करिए। जबकि एक फैन ने लिखा- कमबैक हमेशा सेटबैक से बढ़कर होते हैं।
वहीं कुछ लोगों ने रिया को ट्रोल भी किया। एक यूजर ने लिखा- ये सीजन अब तक का सबसे खाराब सीजन होने वाला है। एक यूजर ने लिखा- बहुत ही घटिया गैंग लीडर चुना है।
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस
14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की फ्लैट में लटकती हुई लाश मिली थी। उनकी मौत के केस में मुंबई पुलिस से लेकर सीबीआई, ईडी और एनसीबी ने भी जांच की। 2020 में ही सुशांत सिंह के ड्रग्स केस में लिंक होने की वजह से एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को अरेस्ट किया था।
इस दौरान रिया ने करीब एक महीना मुंबई जेल में बिताया। उन्हें अक्टूबर 2020 में बेल मिली।सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस के बाद सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर सुशांत और उनकी पूरी फैमिली को ठगने और सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए की भारी रकम हड़पने का आरोप लगाया था।
31 जुलाई 2020 को इडी ने रिया के परिवार के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग का केस फाइल किया था। सितंबर ने ईडी ने रिया ने खिलाफ कोई सबूत न मिलने की वजह से केस क्लोज कर दिया।